तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अरवल,हरदोई।थाना पुलिस द्वारा एक शातिर को तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम- बानामऊ थाना- अरवल निवासी सुधीर यादव पुत्र नंदलाल यादव को थाना अरवल के तेजतर्रार थानाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं उप निरीक्षक अनिल सिंह पंकज द्वारा एक 315 बोर तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ आरोपी के विरुद्ध 10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने की टीम में कांस्टेबल ब्रजकिशोर कांस्टेबल आशीष स्वामी एवं कांस्टेबल आकाश गिरी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Don`t copy text!