संविलियन विद्यालयों में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया “आजादी का अमृत महोत्सव
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बहराइच पयागपुर -संविलियन विद्यालय परसिया आलम में भारत देश की 75 वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव”के तत्वावधान में संगोष्ठी/सेमिनार का आयोजन किया गया संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए नवल कुमार पाठक ने “स्वतंत्रता आंदोलन में दांडी मार्च की भूमिका”पर बताया कि 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी के द्वारा अंग्रेज सरकार के नमक के ऊपर कर लगाने के कानून के विरुद्ध किया गया सविनय कानून भंग कार्यक्रम था। 78लोगों द्वारा साबरमती आश्रम से समुद्र तटीय दांडी तक पैदल यात्रा 390किलोमीटर करके 6 अप्रैल 1930 को नमक विरोधी कानून को भंग किया। इस आंदोलन से सम्पूर्ण देश मे अंग्रेजों के खिलाफ व्यापक जनसंघर्ष को जन्म दिया।ओंकार नाथ सैनी ने कहा कि आजादी की75वी वर्ष गांठ को पूरे देश मे भव्य रूप मनाये जाने से स्वतंत्रता के पश्चात जन्म लेने वाली पीढ़ी को उनके गौरव पूर्ण महत्व से अवगत कराना इसका उद्देश्य है l
मुख्य अतिथि एआरपी पयागपुर राजेश कुमार मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे अथवा सहीद हुए ज्ञात वा अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों पर आमजन में जागरूकता फैलाना है संगोष्ठी को समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र तथा कई छात्र/ने संबोधित किया l

