सीओ बांगरमऊ अंजनी कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी टीचर फरार है।जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
थाना आसीवन अन्तर्गत स्कूल में पढ़ने वाली हाई स्कूल की छात्रा को डरा धमका कर शिक्षक ने ही दुष्कर्म किया।छात्रा के पिता ने थाना पुलिस में शिकायत की पर कोई कार्रवाई ना होने पर एसपी आनन्द कुलकर्णी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने 5 दिन बाद शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। और छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं वारदात के बाद आरोपी टीचर फरार हो गया। बता दें कि एक गांव की 15 साल की किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान शिक्षक प्रदीप निवासी बिजीमाऊ ने छात्रा को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से शिक्षक किशोरी को पढ़ाने उसके घर जाने लगा।इसी बीच 5 मार्च को शिक्षक को गलत हरकत करते हुए परिजनों ने देख लिया था।इस पर पिता ने बेटी से पूछताछ की इसके बाद लड़की ने सारी कहानी बयां कर दी। पिता शिकायत लेकर आसीवन थाने गया मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित पिता ने एसपी की चौखट गुहार लगाई।एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। सीओ बांगरमऊ अंजनी कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।उन्होंने बताया कि जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

