बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएसन की टीम ने जीता मैच

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9044641489

बाराबंकी। बाराबंकी डिस्ट्रक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 14 वां चैधरी आसिफ अली मेमोरियल अण्डर 19 क्रिकेट में आज उद्घाटन मैच खेला गया। जिसमें बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएसन की टीम ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन लखीमपुर को 58 रनों से हराकर पूरे अंक प्राप्त किए। इससे पूर्व इस क्रिकेट लीग का उद्घाटन स्पोर्टस डायरेक्टर आरपी सिंह मुख्य अतिथि रह कर उनके साथ पूर्व एमएलसी हरगोबिन्द सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्घाटन की शोभा बढाई। टाॅस जीतकर लखीमपुर की टीम ने बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम को बैटिंग का न्यौता दिया। बाराबंकी टीम की आरे से बैटिंग करते हुए कप्तान सत्यम अवस्थी के शानदार 59 रन, कुलदीप चैहान के 29 रन, अंकुर श्रीवास्तव के 27 रन तथा मुबस्सिर इस्लाम के 22 रनो की मदद से 34.4 ओवरों मे 170 रन बनाकर आउट हो गयी। लखीमपुर की ओर से आयुष गुप्ता ने 3 विकेट, नवीन वर्मा, गुरूप्रताप सिंह तथा तनुराज सिंह ने 2-2 विकेट तथा प्रिंस कुमार को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर की ओर से कशिश के 51 रन, तथा सूरज वर्मा के 29 रनों की मदद से 35 ओवरों मे 9 विकेट पर 112 रनों पर सिमट गई। बाराबंकी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सत्यम अवस्थी ने पांच विकेट, जबकि कृतज्ञ सिंह, अपूर्व तिवारी और शिवम जायसवाल ने एक एक विकेट लिया। मैन आॅफ द मैच का पुरूस्कार मुख्य अतिथि आफाक अली द्वारा सत्यम अवस्थी को दिया। अध्यक्ष अख्तर अजीज खान सचिव डा. सीए जावेद, योगेन्द्र पाल, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!