मुख्यमंत्री पशु आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन, बांटी गई निःशुल्क दवाई।

बहराइच। विकासखंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदेला कलां स्थित कामेश्वर नाथ सर्वोदय ज्ञान मन्दिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधीर यज्ञ सैनी प्रत्यासी जिला पंचायत सदस्य व उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शिवनाथ यादव,सहित कामेश्वर नाथ सर्वोदय ज्ञान मन्दिर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से गौ माता का पूजन एवं माल्यार्पण के बाद फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने पशुपालक किसान भाईयो को संबोधित करते हुए कहा – पशुधन किसान भाईयो के लिए अमूल्य धन।डाक्टरों की प्रशंसा करते हुए कहा- की मनुष्य के डॉक्टर पूछ कर इलाज करते हैं,मनुष्य बोल कर अपनी पीड़ा बता देता हैं।लेकिन पशु डॉक्टरों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम हैं।क्योंकि ये अनबोला पशुओं की पीड़ा समझकर इलाज करते हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर व्यवस्था के लिए गांव गांव शिविर लगाकर निःशुल्क इलाज कर रहे हैं।उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महसी डॉ.शिवनाथ यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अनादि काल से ही पशुपालन एक सुव्यवस्थित व्यवसाय है। जिसे आजकल के किसान अपना कर अपनी आय को दुगुना कर सकते हैं। उन्होंने पशुओं में कीड़ी, केंचुआ, गंदगी, हरा चारा तथा खनिज तत्वों की कमी के कारण उनमें होने वाले विभिन्न प्रकार के रोग एवं निवारण, पशुओं के संक्रामक रोग से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण कराने, पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रकार के पशुओं का बीमा कराने आदि के बारे में पशुपालकों को विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पशु मेला में आए हुए विभिन्न प्रकार के पशुओं के विविध रोगों का इलाज कर नि:शुल्क दवा आदि का वितरण किया गया। पशु आरोग्य मेला में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत 9 महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर डॉ.अनुरुद्ध सिंह तेजवापुर, डॉ.साहित्य भूषण यादव राजकीय पशु चिकित्सालय शिवपुर,सहित पैरावेट विवेक कुमार शुक्ला,प्रदीप गिरि,प्रमोद आर्या,लालता प्रसाद, रणजीत श्रीवास्तव,इरफान,एवं शिवपुर पशु चिकित्सालय के समस्त स्टाफ एवं कर्मी मौजूद रहे।

Don`t copy text!