पूर्व मंत्री राकेश व गौरव ने की तैयारी बैठक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। आगामी 27 मार्च को सभी लोग बाबू जी की पुण्यतिथि पर भारी संख्या में बाराबंकी पहुॅचे। बाबू जी के चाहने वालो का उक्त तिथि में एक बड़ा जनसैलाब उनकी समाधि स्थल पर उमड़ेगा। उक्त विचार रविवार को 27 मार्च को होने वाले श्रद्धाजंलि सभा विधानसभा सदर के अन्तर्गत ग्राम तिन्दोला में तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक जैदपुर गौरव कुमार रावत ने कहा कि बाराबंकी जनपद में जो कुछ भी विकास कार्य देखने को मिल रहा है वह बाबू जी की ही देन है लाॅकडाउन के समय वह हम लोगों को छोड़कर चले गए, उनके चाहने वाले लाखो लोग उनके अन्तिम दर्शन नहीं कर पाए इसलिए उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल पर एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया है। आप सभी लोग भारी संख्या में 27 मार्च को उनकी समाधि स्थल पर पहुॅचें। देवां ब्लाक प्रमुख पति रमेश यादव की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष कामता यादव के संचालन में हुई। बैठक में रेहान कामिल, गुड्डू हसन, श्याम त्रिवेद्वी, चन्द्र प्रकाश राजवंशी, सूरज पाल रावत, अभिलाष यादव, कैलाश यादव, कमलेश यादव, अंकित वर्मा, अमित वर्मा, राजाराम रावत समेत आदि।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

