चलती टेªन से युवक ने लगायी छलांग, मौत सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैफपुर रेलवे क्रॉसिंग की घटना
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैफपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक 25 वर्षीय युवक चलती हुई ट्रेन से छलांग लगा दी ट्रेन की चपेट में आने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार शिनाख्त की गयीं है पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही दून एक्सप्रेस नम्बर 3010 करीब सुबह 10 बजे सैफपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुँची ही थी कि एक 25 वर्षीय युवक छलांग लगा दी जो ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त की तो मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक की शिनाख्त उमेश कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी कस्तूरबा मार्ग कैन्ट लखनऊ के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

