प्रदेश सरकार ने किया चहुंमुखी विकास: दारा सिंह चैहान चार वर्ष पूर्ण होने पर वन मंत्री ने गिनाई उपलब्धिया

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए रिफार्म, परफार्म एंड ट्रांसफॉर्म प्रयासों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु जीआईसी आॅडीटोरियम के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व जनसामान्य ने देखा एवं सुना। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा जनपद की विधानसभावार प्रकाशित ‘वर्षों में जो ना हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया’ नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र वितरित किया, जिसमें वृद्धावस्था पेंशनरों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी, स्वयं सहायता समूह को ऋण स्वीकृति पत्र, कृषि विभाग के लाभार्थियों को वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है इसके साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए भयमुक्त वातावरण कायम किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु 1 वर्ष के अंतराल में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डाॅ. आदर्श सिंह ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को लाभान्वित करने व उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम को रामनगर विधायक शरद अवस्थी, कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत, दरियाबाद विधायक सतीश चन्द्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सीडीओ एकता सिंह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, एसडीएम सदर अभय पाण्डेय, सीओ सिटी सीमा यादव, सीएमओ डाॅ.बी.के.एस. चैहान, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, परियोजना निदेशक भोलानाथ कनौजिया, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश वर्मा, उपकृषि निदेशक अनिल सागर, डीसी मनरेगा, अपर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, लाभार्थीगण व भारी संख्या में जन सामान्य मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!