हाईकोर्ट के आदेश के बाद नये आरक्षण सूची जारी, हुआ फेरबदल

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार नए सिरे से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी हो गई। ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पिछले कई दिनों से आरक्षण सूची का बेसब्री से इंतजार था। ऐसा पहली बार हुआ है कि जो प्रत्याशी चुनाव लड़ने की इच्छा रखते थे वे कुछ दिन पहले आरक्षण सूची जारी होने के बाद मजबूरी में चुनाव से दूर हो गए थे। मगर इस आरक्षण सूची ने ऐसी पलटी मारी की तमाम लोग फिर से चुनाव मैदान में है तो आरक्षण के कारण चुनाव का लाभ पाने वाले एक बार फिर निराश हैं। क्योंकि सीट सामान्य या ओबीसी हो गई। कल देर रात से ही आरक्षण सूची को लेकर सभी की निगाहें व्हाट्सएप ग्रुप सरकारी वेबसाइट और ब्लॉक मुख्यालयों पर लगी थी। इस आरक्षण सूची का इंतजार इसलिए भी अधिक था क्योंकि पिछली बार जो सूची जारी हुई उसमें फेरबदल की पूरी गुंजाइश लोगों को नजर आ रही थी। फिलहाल पूरा दिन कयास बाजी चर्चा और तरह-तरह के आंकड़े बाजी वाला खेल चलता रहा।

 

पहले राहत फिर लगा जोर का झटका

इससे पहले जारी हुई आरक्षण सूची में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों में जो आरक्षण तय हुआ था उसके हिसाब से तमाम उम्मीदवारों ने तैयारी कर रखी थी। होल्डिंग बैनर पोस्टर से लेकर तमाम अन्य प्रचार प्रसार के साधनों को अपनाया गया था और उस पर पैसा भी खर्च कर दिया गया था। जब हाईकोर्ट ने यह कहा कि 2015 के आधार पर आरक्षण सूची लागू की जाए तो फिर एक बार इन उम्मीदवारों की जान सांसत में फंसी। अब जब यह दूसरी आरक्षण सूची जारी हुई तो सारा किए धरे पर पानी फिर गया है ऐसे उम्मीदवार काफी परेशान दिख रहे हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जोर का झटका धीरे से लगा है।

 

56 ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची

विकास खण्ड मसौली में ग्राम प्रधान पद के लिए जारी आरक्षण सूची में ग्राम पंचायत लक्षवर बजहा, मुबारक पुर, डमौरा, मेडिया, अमदहा अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत भयारा, ज्योरी, अकबरपुर धनेठी, सूर्यपुर खपरैल, सादामऊ, नेवला करसंडा, गदाईपुर, टेरा दौलतपुर, हेतमपुर को अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत बांसा, बड़ागाँव, रजाईपुर, प्रतापगंज, गौडारी, गुरेला, पिछड़ी जाति महिला, ग्राम पंचायत मसौली, रसौली, चंदवारा, देवकलिया, नैनामऊ, करपिया, रायपुर, जलालपुर, प्यारेपुर सरैया, बेरी पिछड़ी जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत अम्बौर, सफदरगंज, रहरामऊ, पल्हरी, बघोरा, शाहपुर, यकुतगंज, नसिरनगर, महिलाओं के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत उधौली, करन्द , अनखा, ईचैलिया, नियामतपुर, सेमरी, दादरा, मुश्कीनगर, चिलौकी, सराय का स्थान, धरौली, बेहटा, छुलहा बन्नी, वाजिदपुर, सतविसावा, वुधवारा, सदरुद्दीनपुर, सैदाबाद अनारक्षित पद है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!