भाजपा विधायक ने लगवाया कोविड-19 का वैक्सीन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भाजपा विधायक बैजनाथ रावत ने गुरुवार को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचकर कोविड-19 टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद बरती जाने वाली सतर्कता के बारे में डाक्टरों ने बताया। टीकाकरण के दौरान श्री रावत ने कहा कि अभी तक कोरोना का इलाज बचाओ और सावधानी रहा है किंतु अब हमारे वैज्ञानिकों ने इसकी वैक्सीन खोज कर विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया मैं उन वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं जिन्होंने संजीवनी रूप रुपी वैक्सीन तैयार की साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि उन्होंने निरंतर रोकथाम के लिए काम किया सभी नागरिकों से अपील करते हुए श्री रावत ने कहा कि बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवाएं इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

