बदरुद्दीन कान खोलकर सुन लो-हम असम को घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देंगे : शाह
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
गुवाहाटी। असम के चिरांग में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से भाजपा और असम गण परिषद (अगप) की सरकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में हमारी सरकार बनी तो हम असम को आतंकवाद मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही सामाजिक संघर्षों को प्रोत्साहन देकर अपने सियासी हित साधती रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बदरुद्धीन जैसे लोग सुन लें, हम असम को घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देंगे।
गृह मंत्री शाह ने कहा बोडो और गैर बोडो लोगों में लड़ाई कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ऊपरी असम और निचले असम के लोगों में मतभेद पैदा करती रही है। साथ ही साथ असमिया लोगों को बंगालियों से लड़ाती रही है। अमित शाह ने दावा किया कि पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने असम की तमाम समस्याओं का समाधान किया है। शाह ने कहा भाजपा की सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनाइए हम आंदोलन मुक्त असम बनाकर देंगे। मैंने कहा था भाजपा और असम गण परिषद की सरकार बनाइए, हम एक विकसित असम आपको देंगे। आज तीनों वादे पूरा करके आज भाजपा आपका आशीर्वाद मांगने यहां आई है।
Related Posts

