कुर्सी पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541
बाराबंकी थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से निर्मित/अर्द्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर श्री योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुर्सी के नेतृत्व में दिनांक 01.04.2021 को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर शातिर अभियुक्त रामसेवक विश्वकर्मा पुत्र राम औतार निवासी नरायनपुर थाना इटौंजा जनपद लखनऊ को पिलहटी जंगल थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0-100/21 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त राम सेवक विश्वकर्मा ने पूछताछ पर बताया कि मैं गांव/बस्ती से दूर पिलहटी के जगंल में तमंचा बनाता हूं और ग्राहक मिलने पर एक तमंचा दो-ढाई हजार में बेच देता हूं । अभियुक्त राम सेवक बहुत शातिर है, यह पूर्व में भी बाराबंकी व लखनऊ से जेल जा चुका है जिसके ऊपर लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमें जनपद लखनऊ एवं बाराबंकी के थानों में पंजीकृत है । अभियुक्त थाना इटौजा का हिस्ट्रीसीटर है जिसका एचएस नं0 45ए है।गिरफ्तार अभियुक्त-रामसेवक विश्वकर्मा पुत्र राम औतार निवासी नरायनपुर थाना इटौंजा जनपद लखनऊ । (उम्र 62 वर्ष)
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

