विधायक ने किया रैन बसेरे का शुभारम्भ

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् डॉ0 मो0 शब्बीर के साथ अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)लॉयन्स क्लब रुदौली के शीतकालीन रैन बसेरा का शुभारंभ मंगलवार को विधायक रामचंद्र यादव ने किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भीषण ठंड में यात्रियों और आमजन के लिए रेन बसेरा की आवश्यकता को लायंस क्लब ने पूरा करने की दिशा में काम किया है उन्होंने सामाजिक संगठन और सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों से भीषण ठंड में गरीबों और बेघर लोगों को आश्रय देने की पहल शुरू करने की अपील भी की।डिस्टिक चेयरमैन डॉ0 निहाल रज़ा ने बताया कि भेलसर चौकी के निकट यात्री शेड को रैन बसेरे में तब्दील कर आमजन को ठंड से निजात दिलाने का प्रयास लायंस क्लब ने किया है।उन्होंने बताया कि रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों को रजाई गद्दा,चलायमान शौचालय सुविधा उपलब्ध रहेगी।इस अवसर पर एसडीएम विपिन सिंह,सीओ धर्मेंद्र यादव,लायंस क्लब के चेयरमैन डॉक्टर निहाल रजा,अध्यक्ष निष्काम गुप्ता,सचिव ला0 अनिल खरे आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!