जैदपुर, मोहम्मदपुरखाला पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

 बाराबंकी थाना जैदपुर व मोहम्मदपुरखाला पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 04 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से निर्मित/अर्द्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद ।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर/फतेहपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर व मोहम्मदपुरखाला के नेतृत्व में दिनांक 03.04.2021 को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर कुल 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल निर्मित अवैध शस्त्र 20 अदद, अर्द्धनिर्मित शस्त्र 04 अदद, कारतूस, एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0-128/21 एवं थाना मोहम्मदपुरखाला पर मु0अ0सं0 72/21 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।

 

अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ गई थी, जिस कारण वह शस्त्र बना रहे थे, अवैध शस्त्रों को बेचकर वह लोग अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। अभियुक्तगण शातिर अपराधी हैं, यह पूर्व में भी सीतापुर एवं बाराबंकी आदि जनपदों से जेल जा चुके हैं। अभियुक्तगण के ऊपर कई आपराधिक मुकदमें पंजीकृत हैं।गिरफ्तार अभियुक्तगण-
थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. श्यामू लोनिया पुत्र मैकूलाल निवासी अकबरपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।(उम्र-45 वर्ष)2. चन्द्रशेखर विश्वकर्मा पुत्र रामदेव निवासी दौलतपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।(उम्र 50 वर्ष)थाना मोहम्मदपुरखाला पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. बृजेश चौहान पुत्र काशीराम निवासी बिलासपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर।(उम्र-26 वर्ष)
2. सुभाष चौहान उर्फ छोटकन्ने पुत्र सर्वजीत निवासी बिलासपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर।(उम्र-30 वर्ष)

आपराधिक इतिहास-

1. श्यामू लोनिया पुत्र मैकूलाल निवासी अकबरपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
1. मु0अ0स0 128/19 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम थाना सफदरगंज बाराबंकी।
2. मु0अ0स0 282/09 धारा 380/411भादवि0 थाना सफदरगंज बाराबंकी।
3. मु0अ0स0 174/19 धारा 392 भादवि0 थाना मसौली बाराबंकी।
4. मु0अ0स0 192/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना मसौली बाराबंकी।

2. चन्द्रशेखर विश्वकर्मा पुत्र रामदेव निवासी दौलतपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
1. मु0अ0स0 128/19 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम थाना सफदरगंज बाराबंकी
2. मु0अ0स0 311/05 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम थाना जैदपुर बाराबंकी

3. बृजेश चौहान पुत्र काशीराम निवासी बिलासपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर।
1. मु0अ0सं0 171/19 धारा 392 भादवि0 थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर।
2. मु0अ0सं0 238/20 धारा 3(1) यूपी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर।

4. सुभाष चौहान उर्फ छोटकन्ने पुत्र सर्वजीत निवासी बिलासपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर।
1. मु0अ0सं0 171/19 धारा 392 भादवि0 थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर।
2. मु0अ0सं0 133/19 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर।
3. मु0अ0सं0 238/20 धारा 3(1) यूपी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर।

इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

 

Don`t copy text!