अबकी बार जैदपुर विधान सभा की जनता चाहती है बदलाव -स्थानीय निवासी को आगामी चुनाव में दी जायेगी वरीयता।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

-क्षेत्र के 50 प्रतिशत वोटर चाहते हैं नया चेहरा, वही 20 प्रतिशत व्यक्ति पूर्व विधायक राम गोपाल के समर्थन में नजर आये और 30 प्रतिशत व्यक्ति मौजूदा विधायक के कार्यों से संतुष्ट नजर आये।

बाराबंकी। विधायक जी कुछ भी नहीं बदला, बदल गए बस आप, पूरी गाड़ी खेंचे में है, निकल गए बस आप। मौजूदा विधायक द्वारा जनता के बढ़ा ली गई हैं दूरिया से सम्बंधित खबर प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र के युवा व नौजवान से जब सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि सड़के जीर्ण-क्षीर्ण है आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है, क्षेत्र में विकास कार्य नगण्य है। सड़कें कब दुरूस्त होंगी यह कोई नहीं बता रहा है, सभी जगह से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर विधान सभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गौरव रावत ने जीत हासिल की थी, किन्तु उसके बाद से क्षेत्र में विकास कार्य न होने के कारण क्षेत्र की जनता का विधायक जी से मोहभंग हो चुका है। इस सम्बंध में क्षेत्र के वोटरों से बात की गई तो 50 प्रतिशत वोटर चाहते हैं कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी से कोई नया चेहरा चुनाव मैदान में उतरे। वही 20 प्रतिशत व्यक्ति पूर्व विधायक राम गोपाल रावत के समर्थन में नजर आये और 30 प्रतिशत व्यक्ति मौजूदा विधायक के कार्यों से संतुष्ट नजर आये।


दरअसल, जैदपुर क्षेत्र के लिंक मार्गों की हो रही है। गांव को जाने वाली सड़के खस्ताहाल हैं। उन सड़कों पर चलने वाली औरतों को खासी परेशानियों का शिकार होना पड़ता है, गिर जाने पर हाथ-पांव छिल जाते हैं। साल भर में गाड़ियों के टायरें बदलने पड़ते हैं। गौरतलब है कि जैदपुर को जाने वाली सड़कों से गांव के लोगों का भी बराबर आना-जाना होता है। मौके पर मिले गांव के एक ग्रामीण हमसे बातचीत में कहते हैं कि उपचुनाव में हमने काफी उम्मीद लगाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जितवाया था किन्तु वह भी उसी तरह निकले। ऐसे मे सवाल उठते हैं कि आखिर कौन सी वजहें हैं जो गांव को जाने वाली मुख्य सड़के दुरूस्त नहीं हो रही हैं। जैदपुर की सड़क चकाचक हो जायेंगी या फिर बद से बदतर होती चली जायेंगी। कब तक बर्दाश्त करती रहेगी जनता या आगामी चुनाव में करारा जवाब देगी।
अब देखना है कि क्या विधायक जी सड़कों को दुरूस्त करवाकर आवागमन के लिए बेहतर सुविधा दे पाने में सफल होंगे या आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी से कोई नया चेहरा चुनाव मैदान में उतरेगा।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!