लोकतंत्र में पंचायत चुनाव का अपना महत्व है: रामसागर
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जनपद की जनता विकास परक ताकतों को मजबूत करने का कार्य करें। धर्मवाद व संकीर्ण वादिता के चलते भाजपा से जनता निराश है और समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। सपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। उक्त विचार मंगलवार को सपा कार्यालय में सपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राम सागर रावत ने व्यक्त किए। पूर्व सांसद रामसागर रावत ने कहा कि लोकतंत्र में पंचायत चुनाव का अपना महत्व है। पंचायत चुनाव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होता है। भाजपा की सरकार पंचायती व्यवस्था को ध्वस्त कर मनमानी करना चाहती हैं। सपा समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव के गुर बताते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि जो भी प्रत्याशी जनता के बीच सुख दुख में साथ रहेगा वह लंबे समय तक राजनीति करेगा। राजनीति को जनसेवा के भाव से सभी को लेना चाहिए ।वर्तमान समय में राजनीति को गंदा करने का कार्य भाजपा ने किया है। जिला पंचायत चुनाव में जनता को भाजपा का सूपड़ा साफ कर देना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने उपस्थित सभी प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की प्रखर पक्षधर है, पार्टी के सभी समर्थित प्रत्याशी जनता से जुड़े हुए लोग है, इनके जीतने से पार्टी में नए उत्साह का संचार होगा। इस अवसर पर फतेहपुर प्रथम से सपा समर्थित प्रत्याशी साजिदा बेगम, फतेहपुर द्वितीय संजय यादव, फतेहपुर तृतीय पर आरती वर्मा, चतुर्थ फतेहपुर पर असगर अली, फतेहपुर पंचम पर चंदन सिंह, निंदूरा प्रथम पर मोहम्मद अशफाक, द्वितीय पर आरती यादव ,दरियाबाद प्रथम पर जैसी राम रावत, दरियाबाद द्वितीय पर शिव भजन गौतम, तृतीय पर शैल भारती, बनीकोडर द्वितीय पर चक्खन यादव व सूरतगंज चतुर्थ पर कमला देवी ने संयुक्त रूप से नामांकन किया।
निर्दलीय उम्मीदवार डॉ.सलमान अली ने किया नामांकन

बनीकोडर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. सलमान अली पुत्र साबिर अली ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ अपर जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी के समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। पर्चा दाखिल कर जिला पंचायत पद प्रत्याशी डा सलमान अली ने अपने समर्थकों से कहा कि आपका बेटा आपका भाई बनकर क्षेत्र के विकास के लिए तन मन लगा दूंगा सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा क्षेत्र के हर नागरिको तक पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास करूंगा। उन्होने आगे उन्होंने कहा कि न जात में न पात में न धर्मों के जज्बात में क्षेत्र की प्रगति के विकास में। वादा नहीं विकास करेंगे जन-जन का सम्मान करेंगे। इस मौके पर जगदम्बा बख्श सिंह, मोहम्मद सलीम उर्फ उर्फ राजू, जहीर सलमानी, आसिफ अली, आलम सलमानी, अशफाक अली, हाफिज हसामा मौजूद रहें।
पवन मिश्रा ने किया नामांकन

बाराबंकी। जिला पंचायत देवा चतुर्थ से निर्दलीय उम्मीदवार पवन मिश्र ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के न्यायालय पर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर नामांकन से पूर्व गन्ना दफ्तर में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही, अधिवक्ता शांति ओम, अश्वनी मिश्रा, सत्या आदि ने माल्यार्पण कर बधाई। इस मौके पर पवन मिश्र ने कहा कि वह बिना भेदभाव के क्षेत्र का सकारात्मक विकास करते हुए दबे कुचले मजलूमों गरीबो के साथ खड़े रहेंगे।
40 कांग्रेसी सदस्यों ने किया नामांकन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे कांग्रेस पार्टी के 40 जिला पंचायत सदस्य उम्मीद्वारो के नामांकन के प्रथम दिन प्रदेश के प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी, पूर्व सांसद आनन्द प्रकाश गौतम, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन की मौजूदगी में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेशा चन्द्र वर्मा के निधन के कारण सादगी के साथ अपना नामांकन किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुये पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने बताया कि आज नामांकन के प्रथम दिन मुख्यरूप से बंकी प्रथम से रजनीष कान्त सिंह, बंकी द्वितीय से गौरी यादव, रामनगर द्वितीय से रेनू वर्मा, बनीकोडर तृृतीय से जयंत गौतम, रामनगर तृृतीय से सद््दाम हुसैन, देवा प्रथम से अजय रावत, देवा तृृतीय सुहेला, देवा चतुर्थ से आमिर अतीक, सिद्धौर प्रथम से राम सागर रावत, त्रिवेदीगंज तृतीय से नीतू कन्नौजिया सहित 40 जिला परिषद सदस्य के उम्मीद््वारो ने अपना नामांकन किया।
सिरौलीगौसपुर दित्तीय से सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर दित्तीय से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी मोहम्मद अहमद शहंशाह ने अपर जिलाधिकारी कार्यालय पर नामांकन किया। इस मौके पर प्रत्याशी मोहम्मद अहमद शहंशाह ने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने मुझे चुना तो में क्षेत्र का चैमुखी विकास करूंगा। इस मौके पर मृत्युंजय शर्मा, श्री दद्दू सिंह, विनय कुमार सिंह गुड्डू, जावेद वारसी, एडवोकेट रणवीर सिंह, गुलजार वारसी, साहिल इब्राहीम, मोहम्मद हंजला, मास्टर जियाउल अंसारी, मैटलूब अंसारी अजीज कुरैशी, मोहमद रेहान हाशमी, मोहम्मद अफजाल बादशाह मोहम्मद नोमान मुनीर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

