बाराबंकी। करीमपुर में करीब 6 बीघे लहलहाती गेंहू की फसल में अज्ञात कारणों से आग के हवाले हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बढ़ती आग पर काबू पाया। आगजनी की यह घटना बजगहनी क्षेत्र करीमपुर की है। मंगलवार को दोपहर के समय गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई,जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी होती आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के खेतों को भी अपनी आगोश में ले लिया। रोड से गुजर रहे नामांकन कराने जा रहे प्रत्याशी भी पुलिस व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में राकेश कुमार का खेत 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई जानकारी पर पहुंचे हल्का लेखपाल रवि प्रकाश आर्य नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

