सरकार ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द कीं, सभी छात्र प्रमोट होंगे
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
12वीं के एग्जाम टाले, इस पर फैसला 1 जून को
नई दिल्ली कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। 10वीं के सभी छात्र प्रमोट किए जाएंगे। 12वीं की फिलहाल टाल दी गई हैं। इसे लेकर 1 जून को रिव्यू होगा, तब तय किया जाएगा कि क्या करें। परीक्षा होने की स्थिति में छात्रों को 15 दिन इसकी जानकारी दी जाएगी। ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बुधवार दोपहर करीब घंटे भर चली बैठक के बाद लिया गया। इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग कर चुके हैं। इनमें दिल्ली और पंजाब भी शामिल हैं।
Related Posts

