रविवार को सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से पूरा देश डरा हुआ है हर कोई मौतों का आंकड़ा लगा रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुवे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश मे 35 घंटो का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया। शनिवार की रात 8 बजे से लॉकडाउन लागू हुआ लॉकडाउन लगते ही लोग अपने अपने घरों मे कैद हो गये। रविवार को प्रशासन ने लॉकडाउन को सख्ती से पालन करते हुवे जिलाधिकारी डॉ आदर्श एवं पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने लाउडस्पीकर द्वारा लोगो से अपील की आप लोग 35 घण्टे अपने अपने घरों में रहे बाहर ना निकले। दिन भर पुलिस फोर्स गश्त करती रही। शहर के धनोखर तालाब, निबलेट चैराहा, घन्टाघर, पिरबटावन, सतरिख नाका, छाया चैराहा, पटेल तिराहा, बसस्टाप, रेलवे स्टेशन सहित तहसीलों में सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन मेडिकल स्टोर दूध आदि के सामानों को लाने जाने पर छूट दी गई थी। ऐसे मे कई समाजसेवियों ने आगे बढ़कर रोजमर्रा की जिन्दगी जीने वाले गरीबो को खाने पीने का सामान वितरण किया गया। जिलाधिकारी डॉ आदर्श कुमार ने जनपद की आवाम से अपील की आप लोग लॉकडाउन का पालन करे और अपने अपने घरों में सुरक्षित रहे। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वायरस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे बचने के लिये कोरोना वेक्सीन टिका जरूर लगवाये और दूसरों को भी प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जनता से अपील की है कि अगर जरुरत पड़े तभी घरो से बाहर निकले और माक्स जरूर लगाएं अगर बगैर माक्स के पकडे़ गए तो एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। श्री प्रसाद ने कहा कि दुबारा पकडे जाने पर दस हजार के जुर्माना लगेगा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुवे जनपद भर मे पुलिस टीम अभियान चलाया जा रहा है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!