ई-मेल आईडी पर अधिवक्तागण अपने जमानत प्रार्थना पत्र दे सकते हैं

बाराबंकी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश के आदेश के क्रम में अधिवक्ताओं के लाभार्थ विभिन्न बिन्दुओं के सापेक्ष सूचना जारी की गयी। जिसके अनुसार अधिवक्ताओं के लाभार्थ इस न्यायिक अधिष्ठान के ई-मेल आईडी पर अधिवक्तागण अपने जमानत प्रार्थना पत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सकते हैं परन्तु उक्त प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता, वादकारी की ई-मेल आईडी, मोबाइल नम्बर होना अनिवार्य है जिससे कोई कमी होने पर अधिवक्ता, वादकारी से सम्पर्क स्थापित किया जा सके। इसके अतिरिक्त अधिवक्तागण डाउनलोड कर इस एैप के इस्तेमाल से अपने वाद की अद्यतन स्थिति की जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुक्रम में न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-05 बाराबंकी के न्यायालय कक्ष में वर्चुअल कोर्ट के रूप में स्थापित किया गया है, स्थापित बर्चुअल कोर्ट के माध्यम से भी अपना पक्ष रख सकते हैं। सिस्टम आफिसर, सिस्टम असिस्टेन्ट इस स्थापित वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से अधिवक्तागण को अपना पक्ष प्रस्तुत करने हेतु एवं कनेक्टिविटी स्थापित करने में सहयोग प्रदान करेगें। सचिव ने बताया कि विचाराधीन बन्दियों का रिमाण्ड कार्य अन्य न्यायिक कार्य वीडियो के माध्यम से अवाश्यकतानुसार किया जायेगा। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुक्रम मे जनपद न्यायाधीश के द्वारा अधिवक्तागण, वादकारीगण के सहयोग के लिए इस न्यायिक अधिष्ठान में हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं, जो मुख्य प्रशासनिक अधिकारी 94156671772 और सिस्टम आफिसर 8381909605 नम्बर हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन एवं जनपद न्यायाधीश द्वारा जारी प्रशासकीय आदेश के सूचना को बाराबंकी न्यायिक अधिष्ठान की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!