प्रेमी से निकाह करने को अलीगढ़ से पहुंची युवती, एसएसपी ऑफिस में हंगामा

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

एसएसपी ऑफिस में पुलिस को अपनी बात बताती सिकंदराबाद से आई किशोरी।

बरेली:प्रेमी से निकाह करने के लिए किशोरी अपने परिवार को छोड़कर सिकंदराबाद अलीगढ़ से बरेली आ गई। कचहरी पर जब हिंदू संगठन के लोगों ने उसे दूसरे समुदाय की महिला के साथ देखा तो हंगामा कर दिया। वह लोग युवती और निकाह कराने वाली दंपति को पकड़कर एसएसपी ऑफिस ले आए। जहां पर लड़की ने प्रेमी से निकाह करने की बात कहते हुए जमकर हंगामा काटा। बाद में उन्हें महिला थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
 अलीगढ़ के सिकंदराबाद की 17 साल की किशोरी की मुलाकात एक साल पहले फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले अरबाज से सिकंदराबाद में हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। कुछ दिन पहले लड़की अरबाज से निकाह करने के लिए परिवार को छोड़कर बरेली चली

 

बरेली: संदिग्ध हालात में मिले दो भाइयों के शव, हत्या का आरोप

सोमवार को अरबाज के माता-पिता कचहरी में उसके निकाह के कागज तैयार करवा रहे थे। इसी बीच वहां से निकल रहे हिंदू संगठन से जुड़े एक युवक ने यह देख लिया और अपने साथियों को बुला लिया। यह देखकर अरबाज मौके से फरार हो गया। जबकि उसकी मां और पिता को उन्होंने पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी के पिता के साथ मारपीट करते हुए उसे एसएसपी ऑफिस ले आए। जहां पर पहले तो पकड़े गई दंपति किशोरी को पहचानने से इनकार कर दिया। बाद में किशाोरी ने बताया कि अरबाज पकड़े गई दंपति का ही बेटा है।

 

 

 

Don`t copy text!