ग्राम शाहपुर सिदवी में गंदगी का अम्बार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सपने देख रही है वही सफाई कर्मी स्वच्छ भारत मिशन के सपनो को पलीता लगाते नजर आ रहे सफाई कर्मी। ताजा मामला जनपद के विकास खण्ड त्रिवेदीगंज के अंतर्गत शाहपुर सिदवी गांव का है जहाँ पर लोगो ने बताया कि पिछले एक साल से अधिक हो रहा है सफाई कर्मी गांव की सफाई कभी करता ही नही है। अगर सफाई कर्मी से गांव की नालियों की सफाई करने को कहा जाता है तो आज कल करके टाल देता है। पूरा दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बैठे रहते है। टीचरों को चाय पीनी पिला कर ड्यूटी बजाकर निकल जाते है। देखने की बात ये है कि लोगो ने बताया कि सफाई कर्मी स्कूल में पूरा टाइम देने के बावजूद स्कूल पर जगह जगह पर कूड़े के ढेर लगे नजर आ रहे है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!