मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सफदरगंज पुलिस ने मीरापुर मोड़ के निकट से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो0 5 सौ ग्राम पोस्ता छिलका बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मीरापुर मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर एक संदिग्ध हालातों में मिले किठूरी गांव के निवासी अनीस पुत्र गौस मोहम्मद को एक बोरे में 6 किलो0 5 सौ ग्राम पोस्ता का छिलका बरामद किया जो कहीं बेचने के लिए लिये जा रहा था। जो पल्हरी निवासी सद्दाम पुत्र इदरीश और सलमान पुत्र सल्लू ने बेचने के लिए दिया था।
पोस्ता छिलका तस्करी के रूप में जाना जाता हैं पल्हरी
सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में इसका गोरखधंधा पिछले कई सालों से चल रहा है। नामचीन और चर्चित सफेदपोश इस धंधे में लगे हुए हैं। इनके इशारे पर ही ये काला कारोबार चल रहा है। गिरफ्तारी अगर होती भी है तो इनके आदमियों की शातिर जैसे तैसे बच निकलते हैं। लेकिन इस बार पुलिस जड़ पर हमला करना चाह रही है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इन काले कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर खुलासे किए जाएंगे। यह भी बता दे कि पोस्ता का छिलका एक नशीला पदार्थ है। और इसकी कीमत हजारों रुपए किलो है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही करते हुए पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेजा है। साथ ही वांछितो की तलाश में जुट गई हैं।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

