मौलाना मोहम्मद अय्यूब का निधन

इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर कस्बे के मशहूर आलिमे दीन मौलाना मोहम्मद अयूब कासमी का लंबी बीमारी के बाद घर पर ही इंतकाल हो गया। मौलाना की मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वालों को काफी अफसोस हुआ। जिनकी मिट्टी रविवार सुबह 10 बजे पैतृक कब्रिस्तान बड़ापुरा में अदा की गई। जैदपुर कस्बे के मोहल्ला कटारी टोला बांध पर स्थित मौलाना मोहम्मद अयूब कासमी 80 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात्रि 8 बजे के करीब घर पर ही इंतकाल हो गया। मौलाना मदरसा मदरसा नुरुल उलूम में सरकारी पद पर तैनात भी रहे थे।

और जैदपुर की पुरानी ईदगाह में पिछले कई दशक से तकरीर भी करते थे। मौलाना के इंतकाल के बाद लोगों नर काफी अफसोस जताया है। मौलाना सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। और अपनी तकरीर से लोगों में एकता बनाए रखने की कोशिश करते थे। मौलाना के चार बेटे हैं जिनमें अबू दरदा सहायक अध्यापक,मौलाना अबू उबैदा मदरसा दारुल उलूम में टीचर हैं। अबू दुजाना व्यवसाय हैं। छोटे बेटे अबू हुरैरा हिंदी न्यूज चैनल हैदराबाद में एंकर हैं। मौलाना के निधन के समय चारों बेटे घर पर मौजूद थे। मौलाना की खबर सुनने वालों ने काफी सदमा हुआ है। काफी लोगों ने घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर सान्तवना दी।

इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

 

Don`t copy text!