मार्फीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

बाराबंकी। थाना प्रभारी जैदपुर धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी का तस्करों के खिलाफ चलाया गया अभियान लगातार जारी है। थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करके उसके पास से 300 ग्राम मार्फीन बरामद की। थाना प्रभारी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके तस्करों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मुखबिर ने थाना प्रभारी जैदपुर को सूचना दी कि चंदौली नहर पुलिया के पास गैर जनपद के दो तस्कर मार्फीन लेकर जा रहे हैं इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने छापा मार करके जनपद रायबरेली के थाना शिवगढ़ के ग्राम देहली निवासी उदयराज रावत पुत्र राम प्यारे व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी रामदास पुत्र संगठा प्रसाद को धर दबोचा। तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनो के पास से 300 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की। थाना प्रभारी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनो तस्करों को जेल भेज दिया। गौरतलब हो कि जब से धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने जैदपुर थाने की कमान सम्भाली है उसके बाद से तस्करों के खिलाफ उन्होने अभियान छेड़ रखा है। अब तक उन्होने दो दर्जन से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजने में सफलता हासिल की

इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

 

 

 

Don`t copy text!