अवैध असलहे के साथ चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752

बाराबंकी। थाना प्रभारी कोठी ने चोरी के मुकदमें में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने चोरी के मुकदमें में वांछित चल रहे अभियुक्त पुनवासी पुत्र नत्था गौतम निवासी मंझार थाना लोनीकटरा को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया। थाना प्रभारी रितेश कुमार पाण्डेय ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना था कि क्षेत्र में हुई एक चोरी में पुनवासी वांछित चल रहा था। जिसको गिरफ्तार कर धारा 457, 380, 411, 25 आम्र्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752

 

Don`t copy text!