पुलिस ने अनावश्यक घूम रहे लोगों पर की कार्यवाही

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शासन के आदेशानुसार अनावश्यक भीड़ न लगाने की चेतावनी देने के साथ जैदपुर पुलिस आज पूरा दिन रोड से अतिक्रमण हटाने हेतु दुकानदारों पर कार्यवाही करने पर उतारू रही। जमकर किया गया चलान गया बिना मास्क के घूम रहे दर्जनों लोगों पर की गयी कार्यवाही। बताते चले कि तेज तर्रार कस्बा इंचार्ज एस पी सिंह, रमेश, अरविंद सहित हमराहियों के साथ कस्बे में अनावश्यक घूम रहे दर्जनों लोगों के विरूद्ध धारा 188 कोविड 19 के उलंघन में कार्यवाही कर लोगों को बिना जरूरत बाजार में न आने की चेतावनी देते नजर आये। पुलिस के तेवर देख कपड़ा चप्पल मैकप चूडी बिस्कुट की सभी दुकानें बंद कर दिया गया। किराना दूध, फल, सब्जी दवा की दुकान खुली रही। जबकि पुलिस सख्ती को देखते हुये ईद की सामाग्री खरीदने को निकली महिलायें भी भयभीत होकर भागने लगी। और मासूम बच्चे मुंह तकते रहे। चालान के डर से भारी संख्या में लोग इधर उधर लुका छूपी का खेल खेलते रहे।कस्बा इंचार्ज एस पी सिंह ने बताया कि कोविड 19 का उलंघन करने पर कार्यवाही की जायेगी। अनावश्यक भीड़ जमा होने व अंय दुकानें खुलने पर जिनका आदेश नही है। उन पर कार्यवाही करना मजबूरी है। बढती बीमारी व कोरोना के कहर से लोगों को बचाने लिये शासन के आदेशानुसार ही लाक डाउन का पालन कराया जा रहा है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!