बाराबंकी। वैश्विक महामारी के दौर में जहाँ लगभग सभी वर्ग परेशान है तथा कुछ जरूरतमन्द जिनको शाम तक काम-धन्धा करके ही अपना व प िका पेट पालना होता है। ऐसे ही जरूरतमन्दों को दशाहरबाग वार्ड में सभासद प्रतिनिधि आलोक वर्मा के प्रयास से सुशील कुमार मिथलेश कुमारी फाउण्डेशन द्वारा राशन किट का वितरण किया गया। फाउण्डेशन के प्रमुख भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में दशहरा बाग में राशन वितरण करने वालो में अजय सिंह, रवि शंकर बघेल, गुड्डू वर्मा, अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अनेक जरूरतमन्दों को राशन किट वितरित की जाती रही हैं। इस मौके पर सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि एक दूसरे की मदद करना मानवता की पुकार है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

