जिला बदर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

टिकैतनगर, बाराबंकी। टिकैतनगर पुलिस ने जिलाधिकारी द्वारा जिला बदर किये गये शातिर बदमाश को मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा और जेल रवाना कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना टिकैतनगर के ग्राम सिकोहरा निवासी सत्यम सिंह उर्फ मुन्ना को जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष जिला बदर किया था। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद सत्यम अपने गांव में रह रहा था। मंगलवार सुबह जब थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह को सूचना मिली तो उन्होने छापा मार करके सत्यम सिंह को धर दबोचा और गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!