मरकामऊ मे कैम्प लगाकर कोविड-19 का लगाया टीका
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। कोरोना महामारी से रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग कोरोना का टीका लगाने को लेकर हर संभव प्रयास करने में लगा है। सीएचसी सिरौलीगौसपुर उप चिकित्सालय के कर्मचारियों के द्वारा ग्राम पंचायत मरकामऊ में 45 वर्ष वाले लोगों को टीके की पहली डोज दी गई । जनपद में कोरोना संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाने के लिए अब गांव-गांव टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा जिला अधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं जिला अधिकारी के आदेशानुसार मरकामऊ ग्राम पंचायत में कैम्प लगा कर 100 से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। इस अवसर पर ए एन एम आरती त्रिपाठी ,सुमन मौर्य आशा संगिनी, रितु मिश्रा ए एस एम, धर्मेंद्र वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी, मरकामऊ लेखपाल साकेत रावत, चंद शेखर गुप्ता ग्राम पंचायत अधिकारी, मरकामऊ ग्राम प्रधान आनंद शंकर गुप्ता, राम भजन कोटेदार, प्रमोद मौर्य बीडीसी इंद्रसेन रावत, योगेंद्र मौर्य आदि लोगों की निगरानी में कोविड-19 वैक्सीनेशन का सफलता पूर्वक कार्य ए एन एम आरती त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

