घर से निकले होमगार्ड का शव नहर से बरामद

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। सुबह घर से टहलने निकले होमगार्ड का शव गांव के बाहर स्थित नहर में मिला। मृतक होमगार्ड पीसी की पोस्ट पर तैनात था। बीमार होने के चलते बीते दो माह से छुट्टी पर था। थाना कुर्सी कस्बा निवासी राकेश पाण्डेय 50 वर्ष होमगार्ड में पीसी की पोस्ट पर तैनात था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे घर से प्रतिदिन की भांति टहलने के लिए निकला था। लेकिन जब वह देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने के लिए खेतों की तरफ निकले। गांव के बाहर मदारपुर के निकट पहुंचने पर परिजनों को नहर में होमगार्ड का शव पड़ा मिला। शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि होमगार्ड बीते दो माह से बीमार चल रहा था।जिसके चलते वह ड्यूटी भी नहीं कर रहा था।सुबह को वह घर से प्रतिदिन की तरह टहलने के लिए घर से निकला था। मदारपुर गांव के निकट नहर की पुलिया पर बैठने के दौरान संभवतः बैलेंस बिगड़ने से वह नहर में गिर गया होगा। नहर में पानी होने के चलते उसी में डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!