सुमेरगंज मस्जिद गिराने के प्रकरण में आया भूचाल

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

आॅल इण्डिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रतिनिधि मण्डल ने भेजा राष्ट्रपति ज्ञापन

बाराबंकी। रामसनेही घाट बाराबंकी में स्थित मस्जिद गरीब नवाज को उपजिलाधिकारी के द्वारा कोर्ट की अवमानना करते हुए शहीद किये जाने पर आॅल इण्डिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली साहब के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर इरफान व जिलाध्यक्ष अयोध्या शाहनवाज सिद्दीकी ने जिलाधिकारी जनपद बाराबंकी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
आॅल इण्डिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला महासचिव फैसल मलिक ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई कि आरोपी उपजिलाधिकारी पर कोर्ट की अवमानना किये जाने पर उचित कार्यवाही की जाए व मस्जिद की उसी जगह दोबारा तामीर किया जाए तथा लाकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दोषियों पर दर्ज किया जाये। लाॅकडाउन में इतनी भीड़ इकट्ठा करना अति निन्दनीय है।
ज्ञापन देने वालों में जिला मुख्य महासचिव बाराबंकी अली अहमद साहब, जिला कार्यलय प्रभारी तौकीर शेख, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत आबिद भाई, इजहार भाई आदि मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!