जनसंवाद के माध्यम से जनसामान्य को वैक्सीन लगवाने हेतु किया गया प्रेरित

डीएम, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र में जनसंवाद कर जनसामान्य से की अपील

एटा। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण तथा जन सामान्य कोविड टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन लगवाने को लेकर व्याप्त भ्रान्तियों, भ्रमों को दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय “जन जागरूकता टीकाकरण अभियान“ चलाया जा रहा है। जनजागरूकता टीकाकरण अभियान के तहत दूसरे दिन डीएम डा0 विभा चहल, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने आवंटित ग्रामों में खुली बैठक के माध्यम से जनसंवाद किया। डीएम ने गुरूवार को अपने आवंटित तीन ग्रामों में से मारहरा विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम सिरसा बदन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर खुली बैठक करके जनसंवाद किया। डीएम ने बैठक के दौरान मौजूद महिलाओं, बुजुर्गां से वैक्सीन लगवाने की अपील की तो वहीं गांव में व्याप्त भ्रान्तियों, भ्रमों को भी दूर किया। डीएम ने कहा कि गांव में बहुत कम लोगों ने वैक्सीन लगवाई है, इसके लिए निगरानी समिति द्वारा लोगों को जागरूक किया। कोरोना से बचाव हेतु शासन के निर्देश पर कोवैक्सीन, कोविशील्ड दो प्रकार की वैक्सीन जनपद में 45 वर्ष से अधिक उम्रम के लोगां को लगाई जा रही है, यह वैक्सीन भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई है, जो पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। वैक्सीन लगवाने के बाद मृत्युदर काफी कम होती है। ग्रामीणों द्वारा मांग की गई कि गांव में कैम्प लगवाया जाए तो गांव के लोग वैक्सीन लगवा लेंगे। जनजागरूक टीकाकरण अभियान के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने सकीट ब्लाक के ग्राम छछैना, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने सकीट ब्लाक के ग्राम फफोतू, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अपर उप जिला अधिकारी, समस्त तहसीलदार, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, प्राचार्य डायट जितेन्द्र सिंह, सीवीओ एसपी सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, अधिशासी अभियंता विद्युत सोपाली सिंह, एपी सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि द्वारा अपने-अपने आवंटित ग्राम में खुली बैठक की गई। तो वहीं जनसंवाद के माध्यम से कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, रोजगार सेवक, भारी संख्या में ग्रामीणजनों मौजूद रहे।

Don`t copy text!