जिलाधिकारी ने सीएचसी मारहरा का किया औचक निरीक्षण

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

एटा। डीएम डा0 विभा चहल ने सीएचसी मारहरा का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एमओआईसी डा0 मो0 सोएब अनुपस्थित थे, कर्मचारी द्वारा बताया गया कि मिरहची गये हैं। डीएम ने इस दौरान संस्थागत प्रसब, टीकाकरण आदि को लेकर मौजूद अन्य स्टाफ से जानकारी कर निर्देश दिए कि गुरूवार को कोविड टीकाकरण की प्रगति मारहारा सीएचसी पर काफी कम है। इसमें सुधार की अतिआवश्यकता है।

डीएम ने मिरहची में कोरोना कर्फ्यू का जायजा लिया, इस दौरान काफी दुकानें खुली मिली। डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती के साथ अनुपालन कराया जाए। थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि नई गाइडलाइन के अनुसार मेडीकल दवा, सर्जिकल की दुकानें 24 घण्टे खुलेंगी तो वहीं कर्फ्यू के दौरान सब्जी, फल, दूध, किराना, खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं आदि की दुकानें प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी। राशन उचित दर विक्रेता की दुकानें प्रातः 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुलने के निर्देश दिए गए। उक्त के अतिरिक्त यदि कोई दुकान खुली पाई जाये तो तत्काल प्रभावी कार्यवाही करें।

Don`t copy text!