आंतकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे पुलिस कर्मियों ने ली शपथ
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। थाना परिसर में शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। जिसमें कोविड 19 को ख्याल से रखतें हुए। वारिष्ठ उप निरीक्षक अरविन्द सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ में शपथ ली। मसौली थाना परिसर में शुक्रवार को करीब 11 बजे वारिष्ठ उप निरीक्षक अरविन्द सिंह ने हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार आंतकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति सामाजिक सदभवना तथा सूझ बूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचने वाले और विघटनकारी शक्तियों से लडने की भी शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर उप निरीक्षक प्रमोद पाल, धनीराम वर्मा, शिशुपाल, सिपाही रूपेश कुमार, गौरव सिंह, गर्जन सिंह, रजनी आदि लोगों ने शपथ ली।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677