लोनीकटरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद।/..,

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी थाना लोनीकटरा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा चोरों/लुटेरों एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री नवीन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लोनीकटरा श्री दुर्गा प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में आज दिनांक 28.05.2021 को मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 25/2021 धारा 395/397/412 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संतराम उर्फ यादव पुत्र बैजू रावत निवासी पितना खेड़ा थाना असोहा जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 156/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-संतराम उर्फ यादव पुत्र बैजू रावत निवासी पितना खेड़ा थाना असोहा जनपद उन्नाव।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!