सीएमओ व सीडीओ ने एम्बुलेंस को दिखायी हरी झण्डी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। द लोनी अर्बन क्रेडिट एण्ड थिफ्ट बहुराज्जीय सहकारी समिति एवं लक्ष्य लोधेश्वर धाम ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से मुफ्त एम्बुलेंस सेवा का संचालन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. बी.के.एस. चैहान ने डीआरडीए परिसर में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस कोरोना महामारी से पीड़ित गंभीर प्रकृति के तथा दैवीय आपदा से पीड़ित मरीजों हेतु सहायता प्रदान की जायेगी। एम्बुलेंस सेवा जनपद में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों एवं दैवी आपदा से पीड़ित मरीजों हेतु मुफ्त रहेगी। कार्यक्रम समिति के वरिष्ठ प्रतिपालक उत्तम सिंह राजपूत, विनोद कुमार वर्मा, सतीश गुप्ता, राकेश कुमार वर्मा, शिवकुमार राजपूत आदि तथा ट्रस्ट के सचिव मनोज राजपूत, राम खेलावन तथा शास्त्री पं. राजेश मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!