बाराबंकी सीएमओ का बयान बहुत ही निंदनीय: गोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

पीड़ित परिवार को पूर्व मंत्री ने बंधाया ढांढस

बाराबंकी। विधान सभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम तासीपुर में एक गरीब परिवार की छः माह की छोटी बच्ची जो तख्त पर से गिर जाने से चोट खा गई थी पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर सिरौलीगौसपुर सीएचसी के इमरजेंसी पर पहुंचा, परन्तु इमरजेंसी इंचार्ज सौ सय्या अस्पताल इंचार्ज की गैर मौजूदगी ने छोटी बच्ची की जान ले ली। दो घण्टे बीत जाने के बाद भी कोई डाक्टर मौजूद नहीं हुआ। पीड़ित परिवार रोता चिल्लाता रहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर मुलाकात की और परिवार को सांत्वना दी पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डाक्टर की लापरवाही की वजह से बच्ची की जान चली गई। मौके पर पूर्व मंत्री ने जिलाधिकारी और स्वास्थ मंत्री से भी फोन से वार्ता कर निष्पक्ष जांच करा कर दोषी डाक्टर और सीएमओ को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की, और पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपए का मुआवजा राशि दिए जाने की भी मांग की है। बाराबंकी सीएमओ का बयान बहुत निंदनीय है जो बताया है कि बच्ची छत से गिरी है जबकि पीड़ित परिवार के घर पर छत ही नहीं है केवल छप्पर और टीन पड़ी हुई है। इसी क्रम में जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर भी मंत्री पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और रेपिस्टों को फांसी दिए जाने की मांग की तथा पीड़ित परिवार को भी 50 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की। दो दिन पहले सात साल की बच्ची के साथ रेप गांव के ही लड़के ने करके मार डाला था। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, इंतखाब आलम नोमानी, जीशान असलम, नेहा सिंह आनन्द डीडीसी, हशमत अली गुड्डू, आशीष सिंह आर्यन, बबलू सिंह, बी के सिंह, प्रधान मिथलेश तिवारी, खुटखुट बाबा, सोनू सिंह, श्याम सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!