सत्यप्रेमी नगर वार्ड में टीकाकरण आज

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। नगर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर में सिटी मांटेसरी स्कूल परिसर में 3 जून, को 45 प्लस के लोगों को प्रातः 10 बजे से कोविड-19 का प्रथम डोज का टीकाकरण होगा। जैसा कि सरकार की मंशा के अनुसार यह टीकाकरण कराना समझो कोरोना से बचाव करने के बराबर है इसलिए समस्त लोग टीकाकरण जरूर कराएं। टीका लगवाने के लिए केवल दिखाने के लिए आधार कार्ड को लाना होगा। स्थल पर मास्क लगाकर ही आए। टीका लगवाने के लिए क्षेत्रीय सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘ से मोबाइल नंबर 9415160166 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘ ने दी।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!