एडीआर भवन में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी। जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता एवं निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एडीआर भवन में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुसार कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर बुधवार को दूसरे भी उत्तर प्रदेश शासन के गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए 18 वर्ष के ऊपर के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, मध्यस्थों एवं उनके परिजनांे का टीकारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सीएमओ, प्रभारी सीजेएम कमलापति, टीकारण प्रभारी डा. राजीव, डा. प्रियासं उपस्थित रहें। आज के टीकाकरण में 18 वर्ष की आयु से अधिक के नवयुवकों ने काफी जोशोखरोश से टीकारण कराया। टीकाकरण में द्रोपदी शर्मा बीएचडब्लू, संगीता कुमारी एएनएम, शारदा वर्मा एएनएम, नीतू स्वर्णकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुष्पा देवी आंगनबाड़ी कार्यकती संगीता कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकती इत्यादि ने अपनी सेवाएं प्रदान की। टीकाकरण में कार्यालय से विपिन कुमार सिंह, लवकुश कनौजिया ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

Don`t copy text!