एमएलसी राजेश यादव पहुंचे तासीपुर, परिजनों के पोछे आंसू
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर में बीते दिनों मासूम बच्ची को इलाज न मिल पाने से तड़प तड़पकर मौत हो गई थी। मासूम के पिता ने अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाया था कि मेरी बच्ची का इलाज नही किया। मासूम की मौत के बाद पूरे प्रदेश मे यह खबर आग की तरह फैल गयी। मृतका मासूम के परिजनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ धरना भी दिया था। लेकिन आरोपी डाक्टर के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई। वहीं जुमेरात को सपा के एमएलसी राजेश यादव ‘राजू‘ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। राजू ने कहा कि निरंकुश योगी सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में इलाज के अभाव में बिगत दिनों पूर्व सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के तासीपुर निवासी संदीप शुक्ला की मासूम बेटी ने इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। आज पीड़ित परिवार के बींच पहुँचकर नन्ही बिटिया के दर्दनाक मृत्यु का वाक्या सुन मन सहम गया, यह हादसा नहीं बल्कि सरकार के द्वारा बेटी की हत्या है। मेरी सरकार से मांग है कि दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही कर परिवार को न्याय दिलाये तथा परिवार को उचित मुआवजा देकर उनकी मदद करे। इस मौके पर हिमांशु यादव, अमित यादव, विजय यादव, भैरों सिंह, मिथलेश तिवारी, डा. रामू यादव, रामराज, संजय आदि मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

