बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र रामनगर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत (पी.एम.जी.एस.वाई 3) बिंदौरा से त्रिलोकपुर मार्ग जिसकी लंबाई 5.100 किमी तथा बड़नपुर से नारायनपुर रोड जिसकी लंबाई 5.450 किमी का शिलान्यास सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधानसभा रामनगर के विधायक शरद कुमार अवस्थी व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रूप में किया गया। उक्त मार्गों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसी तरह के विकास कार्य क्षेत्र में कराना हमारा लक्ष्य है क्षेत्र के संपूर्ण विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। बाराबंकी के सभी गांव गलियों के मार्गो पर पक्की सड़कें हों, इसी लक्ष्य के साथ मैं निरंतर प्रयत्नशील हूं हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक जो विकास का सांचा खींचा है उसका लाभ समाज के अंतिम व्यतीत तक पहुंचे। इसीलिए हमारी केंद्र व राज्य सरकारें लगातार मार्गो की बेहतरी की दिशा में तेजी से कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम को विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी जी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कमलेश शुक्ला, प्रधान मीरपुर अशोक गुप्ता, प्रवीण अवस्थी, राम सिंह रावत, प्रधान गनेशपुर सुरेश मिश्रा, मोहित अवस्थी, राम जी मिश्रा, जे. पी. रावत, सौरभ शुक्ला, शिवकुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एजाज राइन संवाददाता एसएम न्युज24टाइम्स रामनगर बाराबंकी

