पत्रकारों ने लगवायी वैक्सीन, की अपील

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में शासन के निर्देशानुसार जिले के मीडिया कर्मियों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए अलग से शिविर का आयोजन 1 जून से किया जा रहा है, जिसमें सूचना विभाग सहित जिले के सभी मीडिया कर्मियों का टीकाकरण सूचना विभाग के निकट जमीन-उर्र- रहमान गल्र्स इंटर कॉलेज में किया जा रहा है, इसी क्रम में दर्जनों मीडिया कर्मियों ने कोरोना की पहली वैक्सीन की खुराक ली। टीकाकरण के बाद पत्रकारों ने सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि सभी लोग अपना अपना कोविड टीकाकरण अवश्य कराए, जिससे कोविड जैसी बीमारी से बचा जा सके। कोविड की लड़ाई में सभी जनपद वासियों को समुचित रूप से भागीदारी होनी चाहिए, जिससे हम सभी लोग मिलकर कोविड जैसी महामारी को जड़ से खत्म कर सकें।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!