कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राकेश टिकैत का जन्मदिन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। किसान नेता राकेश टिकैत के जन्मदिन पर नगर कार्यालय बेगमगंज में केक काटकर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इस अवसर पर नगरध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों निर्बलों नौजवानों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाने वाले राकेश टिकैत को ईश्वर दीर्घायु तथा सेहत दे क्योंकि देश और प्रदेश की सरकारी किसानों का हित कागजों पर करने की बात करती चली आ रही है हमारे नेता राकेश टिकैत सरकार के गलत फैसलों का विरोध करते हैं। किसान विरोधी तीनों कृषि अध्यादेश की वापसी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और धरना स्थल पर ही डटे हैं हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि टिकैत इससे ज्यादा बुलंद हौसलों के साथ सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल का विरोध करें और बिल वापसी कराएं हम सब उनके साथ हैं। इस अवसर पर जन्मदिवस कार्यक्रम का संचालन बंकी ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत सैनी ने करते हुए कहा कि राकेश टिकैत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम लोग हर स्तर पर संघर्ष करेंगे कल 5 जून को काले कानून का 1 साल हो जाएगा। उसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि राकेश टिकैत का जन्मदिन हम प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से फैसल मलिक, मोहम्मद उबैद आशु, रसूल अहमद, इरफान अली, मोहम्मद जाबिर आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!