समाज के सभी लोगो को जागरूक होने की जरूरत: रामलाल मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मसौली बाराबंकी। स्वस्थ जीवन के लिए खुली हवा अति जरूरी है जिसके लिए प्रत्येक मानव का कर्तव्य बनता है कि हर शुभ कार्य की शुरुवात पौधारोपण से करे। उक्त बातें शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भगवतदास हनुमान मंदिर परिसर में वट वृक्ष का पौधारोपण करते हुए मंदिर के पुजारी रामलाल दास ने कही उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के चलते जन जीवन प्रभावित होता है और तमाम तरह की बीमारियां जन्म लेती है जिनसे बचने के लिए समाज के सभी लोगो को जागरूक होने की जरूरत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने एरोकेरिया का वृक्षारोपण करते हुए कहा कि यदि हम अभी से नहीं चेते तो आने वाले कुछ सालों में स्वच्छ हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। प्रदूषण लगातार हमारी सांसें कम कर रहा है। आज विश्व पर्यावरण दिवस है, ऐसे मौके पर हम सभी को कोई ऐसा प्रण लेना चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों को साफ सुथरी हवा देने में मददगार हो सके। इस मौके पर डॉ. सर्वेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अनुप्रिया थदानी, डॉ. दिव्य, डॉ. आरएन वर्मा, नेत्र सहायक एसके सिंह, हिमांशु मिश्रा, अखिलेश पटेल, आशाराम चैधरी, जितेंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार, चाँदनी वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रीन गैंग चलायेगा पन्द्रह दिवसीय ‘विजय स्मृति वृक्षारोपड़ अभियान, किया पौध रोपित
बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘ग्रीन गैंग‘ पर्यावरण सेना द्वारा पन्द्रह दिवसीय ‘विजय स्मृति वृक्षारोपड़ अभियान‘ के प्रथम दिवस एक दर्जन नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियो ने अलग अलग ग्राम में वृक्षारोपण किया। शनिवार को अभियान अध्यक्ष सदानन्द वर्मा द्वारा बंकी विकास खण्ड के ग्राम भनौली में आयोजित शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य वासुदेव वर्मा द्वारा विजय स्मृति में नीम का पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम में विनीता देवी, रमेश रावत, विक्रम रावत, मुकेश वर्मा, राम चन्दर वर्मा, विनीता देवी, सुखदेव, अखिलेश, उपस्थित रहे। विकास खण्ड हरख के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर में पर्यावरण सैनिक अमर सिंह द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हरख द्वितीय, प्रीती यादव व ग्राम प्रधान लक्ष्मनपुर देवनारायण ने वृक्षारोपण किया। पर्यावरण सैनिक पंकज कुमार द्वारा सिद्धौर ब्लॉक के ग्राम उस्मानपुर में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उस्मानपुर सीता उर्फ सियालली शर्मा द्वारा पाकड़ ,नीम, कदम्ब, आम, पीपल का वृक्षारोपण किया गया। विकास खण्ड हरख ग्राम पड़री में पर्यावरण सैनिक अब्दुल खालिक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. इजहार ने ग्रीन गैंग से प्रेरित होकर पौध रोपित किया। ग्रीन गैंग की प्रेरणा से पर्यावरण सैनिक रमेश चंद्र रावत ने अपनी ग्राम पंचायत चचेरुवा में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र यादव द्वारा वृक्षारोपण कराया है। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश कुमार रावत, कौशलेन्द्र यादव उर्फ कोकी ने भी फलदार एवं छायादार पेड़ लगाये। कार्यक्रम में विक्रम प्रसाद रावत, अशोक यादव, गुलशन यादव, प्रेम, शैलेंद्र, राम विलास उपस्थित रहे। ब्लॉक बनीकोडर के ग्राम शंकर पुरवा मजरे अकोहरी में पर्यावरण सैनिक श्रेयांश सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य टिंकू यादव के साथ दीपांशु सिंह, आशीष कुमार, कमल दीप यादव, सोनू यादव आदि ने मिलकर आम के पौधे वृक्षारोपित किए। विकास खण्ड बनीकोडर के ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना ब्लॉक प्रभारी श्रीचंद्र वर्मा के नेतृत्व में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम चोरई पुरवा, प्रांशु वर्मा के साथ पर्यावरण प्रेमी लकी वर्मा, समर्थ वर्मा व आर्यन वर्मा ने मीठी नीम के वृक्षारोपण किए।
रामसेवक में हुआ वृक्षारोपण
बाराबंकी। डा. श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान के द्वारा राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने की अपील की। इस आयोजन के द्वारा संस्थान के महामंत्री डा. विकास यादव ने काॅलेज प्रांगण मे चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम मे अधीक्षक जाटा बरौली डा. कुलदीप मौर्य एवं उनकी सहयोगी टीम के द्वारा पौराणिक एवं औषधीय महत्ता प्राप्त वृक्ष ढाक के पौधे को रोपित किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

