प्रदेश में कायम है जंगलराज: धर्मराज यादव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जिला पंचायत सदस्य बलविंदर सिंह बल्लू सपा में शामिल

बाराबंकी। सोमवार को सदर विधानसभा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य बलविंदर सिंह बल्लू ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर सदर विधायक सुरेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों को बुके भेट कर समाजवादी परिवार में स्वागत किया। विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है जब कानून व्यवस्था के रक्षक सुरक्षित नही है तो आम जनमानस की क्या दशा होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि जनता सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है किसानों और युवाओं को झूठे और दिव्य सपने दिखाकर सत्ता में बीजेपी सरकार ने युवाओं और किसानों को बेरोजगार और ठगने का काम किया है किसानों की जमीनों को किसान बिल जैसे काले कानून को लागू कर छीन कर पूंजीपतियों को दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित वर्मा प्रधान, शिवनाथ शुक्ला, सूरज वर्मा, आनद वर्मा, दीपक गुप्ता, बाबुल मिश्रा, जयकिशन यादव, शिवा यादव, वीरेंद्र यादव, गोलू, मयंक, सौरभ सिंह, जैद दानिश समेत कई लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!