बाराबंकी। भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतो में सड़कोें का लोकापर्ण किया। जिसमें तीन करोड़ की लागत से बनने वाले दयालपुर से पहाड़पुर सम्पर्क मार्ग, विकास खण्ड हैदरगढ़ के ग्राम पंचायत गंगापुर संसारा से बीजापुर आदि प्रमुख सड़के हैं। इस मौके पर भाजपा सांसद ने कहा कि निर्मित मार्गों का पांच वर्ष तक का राख रखाव निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था द्वारा किया जायेगा। भाजपा सरकार का संकल्प है कि हर ग्रामीण क्षेत्रों को पक्के मार्गों से जोड़ा जाय तथा जो मार्ग जीर्ण शीर्ण अवस्था में है उन सभी मार्गो को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सुदृढ़ीकरण किया जाये। इस मौके पर हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत, राम कुमार मिश्रा, कौशलेन्द्र शुक्ला, राम सागर मौर्या, रामदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

