नौजवान दर-दर ठोकरे खाने को मजबूर हैं: तनुज पुनिया

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ आकड़ों की बाजीगरी से चल रही हैं। देश का अन्नदाता खुले आसमान के नीचे नये कृषि कानूनों को वापस लेने के लिये आन्दोलनरत हैं तो नौजवान बेरोजगारी में दर-दर ठोकरे खाने को मजबूर हैं। उक्त बात नगर पंचायत सिद्धौर में स्थित एक विद्यालय के परिसर में कांगे्रसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कही। श्री पुनिया ने आगे कहा कि आज किसी की जिन्दगी का कोई भरोसा नही हैं ऐसे नाजुक समय में दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर इंसानियत और देशहित में हमें एक दूसरे के सहयोग से कोरोना को हराना हैं और जन जीवन को बचाना हैं और कांग्रेस पार्टी के जनसेवा के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाना हैं। बैठक में मुख्य रूप से संतोष चैरसिया, प्रदीप वर्मा, गजराज रावत, राजाराम वर्मा, ललित कश्यप, वारिस अली, रामसागर, हरीनाथ रावत, मो. शाहरूख, सईद अहमद अंसारी, बनवारीलाल रावत आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!