शौच के लिए गई महिला से छेड़छाड़

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने शौच के लिए जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला की गुहार पर ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने थाने में दिए तहरीर में कहा है कि गांव के ही पेलई पुत्र रामकेश ने उसके ऊपर उस समय धावा बोल दिया जब वह देर रात्रि शौच के लिए बाहर जा रही थी। हल्ला गुहार पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सुधांशु वर्मा ने बताया कि आरोपी पेलई के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Don`t copy text!