कलस्टर बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाय – डा. दिनेश चन्द्र
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें एसएम न्यूज24टाइम्स .
बहराइच 08 जून। सोमवार को देर शाम सीएमओ कार्यालय में कोविड संक्रमण के रोकथाम से सम्बन्धित गतिविधियों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जनपद में शत प्रतिशत लक्षित वर्ग का टीकाकरण सुनिश्चित करायें।
उन्होनें निर्देश दिया कि कलस्टर बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करायें। एक कलस्टर में शत प्रतिशत टीकाकरण होने के पश्चात् दूसरे कलस्टर में टीकाकरण सत्र संचालित किया जाय। उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि कलस्टर में टीकाकरण सत्र का ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। इसके अलावा मुनादी के माध्यम से भी टीकाकरण सत्र का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाय। इस अवसर पर सीडीओ कविता मीना, सीएमओ डा. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमएस डा. ओ.पी. पाण्डेय, प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वी.पी. वर्मा, एसीएमओ डा. जयन्त कुमार, डा. अजीत चन्द्रा, व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी उपलब्ध कराये वांछित सूचना
बहराइच 08 जून। प्रधानाचार्य आईटीआई प्रदीप अग्निहोत्री ने बताया कि जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 18 वर्ष से कम आयु के प्रशिक्षणार्थी जो कोविड-19 संक्रमण के कारण अनाथ हो गये है वे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण के कारण हो गयी हो तथा उनकी आय प्रतिवर्ष दो लाख रूपये से अधिक न हो। ऐसे प्रशिक्षार्थी सम्बन्धित सूचना अपने-अपने व्यवसाय अनुदेशकों को ई-मेल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से 09 जून 2021 तक कार्यालय में सीधे उपलब्ध करा दें जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
एसएम न्यूज24टाइम्स .

